ePaper

Bokaro News : एक जनवरी आदिवासियों के लिए है काला दिन : देवनारायण

Updated at : 02 Jan 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : एक जनवरी आदिवासियों के लिए है काला दिन : देवनारायण

Bokaro News : आदिवासी सेंगेल अभियान ने खरसांवा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Bokaro News : आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से बुधवार को प्लस टू हाईस्कूल के मैदान में खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता पेटरवार सेंगेल के विजय कुमार मरांडी ने की. आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आज का दिन आदिवासी समाज के लिए काला दिन है. आज ही के दिन एक जनवरी 1948 को खरसावां के बाजारटांड़ में हजारों आदिवासी जमा होकर खरसावां जिला पश्चिमी सिंहभूम आदि को ओडिशा राज्य में शामिल होने का विरोध कर रहे थे. सभा को आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा संबोधित करने वाले थे, लेकिन ओडिशा पुलिस ने शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे लोगों के ऊपर गोलियां चलायीं. आजाद भारत के इतिहास में यह जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी घटना थी. जिसकी जांच भी नहीं हुई तथा उनको न्याय नहीं मिला. उसी प्रकार दो जनवरी 1948 को कलिंग नगर गोलीकांड में तीन निहत्थे आदिवासियों को गोली मार दी गयी, जो टाटा कंपनी के द्वारा जबरन जमीन कब्जा करने का विरोध कर रहे थे. एक व दो जनवरी आदिवासी समाज के लिए दु:ख का दिन है. कार्यक्रम को सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र मोहन मार्डी, सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, हजारीबाग जोनल अध्यक्ष विजय टुडू, बोकारो महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन ने भी संबोधित किया. मौके पर पेटरवार प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय टुडू, संयोजक हरिश्चन्द्र मुर्मू, नमिता टुडू, विनोद हेंब्रम, चितमुनी मरांडी, सुनीता कुमारी, लालमुनी टुडू समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola