ओएनजीसी ने अमलाबाद में लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन

09 | Prabhat Khabar Network

ओएनजीसी ने अमलाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 467 लोगों की जांच हुई और 70 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित किए गए।

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदनकियारी

आपके शहर में

विज्ञापन

ओएनजीसी बोकारो परिसंपत्ति के तत्वावधान में अनुग्रह दृष्टिहीन स्वयंसेवी संस्था की सहयोग से गुरुवार को अमलाबाद पंचायत सचिवालय में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अमलाबाद पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे 467 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गयी. जांच के बाद जरूरतमंद को निशुल्क दवा और चश्मे दिये गये. वहीं शिविर में मरीजों की रक्तचाप एवं मधुमेह की भी मुफ्त जांच की गयी. शिविर का उद्घाटन ओएनजीसी की चीफ जनरल मैनेजर अनीता यादव, प्रमुख (मानव संसाधन) दयानंद कालुंडिया, सीएसआर प्रभारी डॉली कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों ने कहा कि आंखें अनमोल हैं और उनकी समय-समय पर जांच कराना जरूरी है. अनुग्रह दृष्टिदान स्वयंसेवी संस्था के मुख्य परियोजना प्रबंधक संजय ने बताया कि जांच के दौरान 70 से अधिक मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाये गये. इन सभी का आधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण सहित निशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा. मरीजों के आने-जाने, रहने और भोजन की व्यवस्था भी संस्था की ओर से नि:शुल्क की जायेगी. मौके पर मुखिया अजय रजवार, डॉ आशीष यादव, प्रबंधक ए लाल, अजय दास, शशि शेखर, अभिनव कुमार, डॉ शशांक शेखर, अमृत राज, ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, दीपक शेखर, पंसस मंजीत बाउरी आदि उपस्थित थे. .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola