तेनुघाट डैम का जलस्तर 850 फीट के पार, आठ रेडियल और एक अंडर स्लूज गेट खुले रहेंगे

Updated:
विज्ञापन

तेनुघाट डैम

तेनुघाट डैम में लगातार बारिश के बाद जलस्तर 850.35 फीट दर्ज किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आठ रेडियल गेट खोल दिए हैं.

विज्ञापन

गोमिया. लगातार बारिश के बीच तेनुघाट बांध प्रमंडल ने मंगलवार को जलाशय के जलस्तर और जल संचयन से संबंधित रिपोर्ट जारी की है. कार्यपालक अभियंता कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार डैम का जलस्तर फिलहाल घटने की प्रवृत्ति में है. 1 सितंबर की सुबह 6 बजे जलाशय का जलस्तर 850.35 फीट यानी 259.19 मीटर दर्ज किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 139.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. इस दौरान जलाशय में कुल जल संचयन 42350 हेक्टेयर मीटर और जीवित जल संचयन 26145 हेक्टेयर मीटर दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: बारिश में तालाब बना चंदनकियारी सीएचसी, गंदे पानी से होकर गुजर रहे मरीज

29,100 क्यूसेक पानी का इनफ्लो

मंगलवार सुबह 6 बजे तेनुघाट डैम में 29,100 क्यूसेक पानी का इनफ्लो दर्ज किया गया, जबकि 824.02 क्यूसेक पानी का आउटफ्लो रहा. जलस्तर में कमी की प्रवृत्ति के बावजूद बांध के गेट खुले रखने की जानकारी दी गयी है.

आठ रेडियल और एक अंडर स्लूज गेट खुले रहेंगे

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि तेनुघाट डैम के कुल आठ रेडियल गेट और एक अंडर स्लूज गेट खुले रहेंगे. इसे लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों को सूचना भेज दी गयी है.

तेनुघाट बांध प्रमंडल की ओर से सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन, बोकारो और धनबाद के पुलिस अधीक्षक, बेरमो अनुमंडल प्रशासन तथा तेनुघाट बांध से जुड़े कर्मचारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है. लगातार बारिश को देखते हुए डैम के जलस्तर और पानी के इनफ्लो-आउटफ्लो पर विभाग की नजर बनी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola