बारिश का कहर: ग्वालाडीह में तीन कच्चे मकान ध्वस्त, टूटे घर में रहने को मजबूर परिवार

Updated:
विज्ञापन

गांव के तीनों परिवार का मकान ध्वस्त

चास प्रखंड के ग्वालाडीह गांव में भारी बारिश के कारण तीन कच्चे मकान ढह गए. बेघर हुए परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, प्रशासन से मदद की गुहार.

विज्ञापन

चास प्रखंड के पिंड्राजोरा पंचायत में ग्वालाडीह गांव में लगातार हो रही बारिश से तीन ग्रामीणों के कच्चे मकान ध्वस्त हो गये. मकान गिरने से प्रफुल्ल घटवार, समीर गोप और अशोक गोप के परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है. घर की मिट्टी की दीवारें ढहने के बाद प्रभावित परिवार टूटे मकान के बचे हिस्से में टिन की चादर और प्लास्टिक लगाकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के कारण मकानों का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है. परिवार के सदस्य बचे हुए छोटे हिस्से को प्लास्टिक से ढककर रहने को मजबूर हैं. बारिश होने पर टूटे मकान में पानी घुस जाता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है. प्रभावित परिवारों के पास फिलहाल रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना भी नहीं है.

एकमात्र आशियाना भी बारिश में ढहा

पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनके पास रहने के लिए यही एकमात्र मकान था. लगातार बारिश के कारण मकान की मिट्टी की दीवारें कमजोर हुईं और देखते ही देखते घर का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया. अब दोबारा तेज बारिश होने पर मकान के बचे हिस्से के भी गिरने का खतरा बना हुआ है.

ग्वालाडीह  गांव के तीनों परिवार का टूटा मकान तथा पीड़ित परिवार | Prabhat Khabar Network

परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने स्तर से नया मकान बनाने की स्थिति में नहीं हैं. टूटे घर के बीच बच्चों और बुजुर्गों के साथ रात गुजारना मुश्किल हो गया है. ऐसे में प्रशासन से जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

ये भी पढ़ें: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, 10 सितंबर को होगी अगली सुनवाई; कोर्ट ने मांगी केस डायरी

मुखिया और उप मुखिया ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया कृष्ण पद महतो और उप मुखिया राजकुमार गोप मंगलवार को प्रभावित परिवारों के घर पहुंचे. दोनों ने क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

ग्वालाडीह  गांव के तीनों परिवार का टूटा मकान तथा पीड़ित परिवार | Prabhat Khabar Network

मुखिया कृष्ण पद महतो ने कहा कि मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी जाएगी. प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जायेगी. उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जिन परिवारों का घर क्षतिग्रस्त हुआ है, उनकी मदद के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola