Bokaro News: चिन्मय विद्यालय में इंटर हाउस वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 18 Jan 2026 12:08 AM
Bokaro News: चिन्मय विद्यालय, बोकारो में शनिवार को इंटर हाउस वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गया गया. इसमें विद्यालय के चारों सदन, अग्नि, वायु, जल और पृथ्वी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे.
फाइनल मैच में वायु सदन ने पृथ्वी को 25 – 13, 26 – 24 से हराकर जीत अपने नाम दर्ज की. चिन्मय विद्यालय, बोकारो के इंटर हाउस वालीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत में वायु सदन ने अग्नि को 25 – 16, 28 – 26 से एवं पृथ्वी सदन ने जल सदन को 25 – 17, 25 – 07 से हराकर फाइनल मैच में अपनी जगह बनायी. इसके बाद, वायु व पृथ्वी के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें वायु सदन ने पृथ्वी सदन को 25 – 13, 26 – 24 से हराकर फाइनल जीत लिया. प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी. इंटर हाउस वालीबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अग्नि सदन ने जल सदन को 25 – 16, 25 -10 से हराकर फाइनल का खिताब जीता. संचालन खेल शिक्षक संजीव कुमार, प्रांजल सैकिया, विशाल मौर्या, आदर्श आचार्य, रण विजय ओझा और नितेश पांडे ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










