Bokaro News : शिविरों में अधिक मामलों के निदान करने का निर्देश

Bokaro News : सेवा का अधिकार सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को बेरमो अनुमंडल क्षेत्र की कई पंचायतों में शिविर का आयोजन हुआ.
सेवा का अधिकार सप्ताह (आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम) के पहले दिन शुक्रवार को बेरमो अनुमंडल क्षेत्र की कई पंचायतों में शिविर का आयोजन हुआ. गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत में मध्य विद्यालय, रहावन के परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक बबीता देवी, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, मुखिया राजेश रजवार ने किया. मंत्री ने दर्जनों लाभुकों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना स्वीकृति पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, उन्नत बीज सहित परिसंपत्तियों का वितरण किया.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आपके द्वार पहुंच कर आपके लिए बनायी गयी योजनाओं का लाभ दे रही है. पूर्व में इस कार्यक्रम से राज्य के लाखों जरूरतमंद लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं. यह व्यापक रूप से सार्थक और सफल कार्यक्रम साबित हो रहा है. इसे देखते हुए इसका छठा चरण शुरू किया गया. अधिक से अधिक ग्रामीण इस शिविर का लाभ उठाएं. शिविर में मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और कई मामलों का समाधान कराया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों के ऑन स्पॉट निदान में विलंब न हो. अधिक से अधिक मामलों का निदान करने पर जोर दें. इस दौरान पीआरडी बोकारो की एक टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को इस कार्यक्रम के उद्देश्यों और सार्थकता से अवगत कराया. पूर्व विधायक बबीता देवी ने कार्यक्रम में एक बच्चे का अन्नप्रासन्न भी कराया. मंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण किया. स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में अपनी स्वास्थ्य जांच करायी. शिविर में सर्वजन पेंशन योजना के लिए नौ, जॉब कार्ड के लिए 78 व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए चार आवेदनों को स्वीकृत किया गया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, अशोक महतो, आकाश करमाली, विनय गुरु आदि थे. इधर, चंद्रपुरा प्रखंड की नर्रा पंचायत में शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री बेबी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो, प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन, बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, मुखिया निरंजन महतो, पंसस देवंती देवी, उप मुखिया सुशील महतो ने किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को सहज उपलब्ध कराने के लिए सरकार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. विभिन्न योजनाओं के लिए कई ग्रामीणों ने आवेदन जमा दिये. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डीआरडीए निदेशक मेनका, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, दशरथ महतो, सुरेश महतो, महेंद्र सिंह, सुरेश निराला आदि थे.यहां भी हुआ शिविर का आयोजन
नावाडीह प्रखंड के भलमारा पंचायत सचिवालय में शिविर का उद्घाटन एसडीओ मुकेश कुमार मछुआ प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम आदि ने किया. एसडीओ ने विभिन्न 14 स्टॉलों का निरीक्षण किया. कहा कि प्रखंड कार्यालय की दूरी रहने के कारण कई ग्रामीण योजनाओं नहीं ले पाते हैं. इसलिए सरकार की पूरी टीम आपके घर तक आयी है. याेजनाओं का लाभ लें. बीडीओ ने कहा कि शिविर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 247, पेंशन के 21, जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र के 42, राशन कार्ड के 10 सहित कुल 492 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, मुखिया मुक्ती देवी, सीआइ लक्ष्मण मुंडा, सीडीपीओ राज श्री खलको, पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ कमलेश कुमार, कल्याण पदाधिकारी आनंद मांझी, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार महतो, रामचंद्र महतो, हरेंद्र महतो, जानकी महतो, आजसू नेता विजय कुमार महतो, जेकेएलएम नेता गणेश प्रसाद महतो आदि मौजूद थे. फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या एक के रामनगर स्थिति रामाधार सिंह पब्लिक स्कूल में शिविर का उद्घाटन निवर्तमान नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व निवर्तमान उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने किया. इन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देना है. शिविर में कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट निदान किया गया. मौके पर कांग्रेस के फुसरो नगर अध्यक्ष सूरज मित्तल, नोडल अधिकारी अजमल हुसैन, देबोजित कुमार, शंकर कुमार, चंदन कुमार सिंह, अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक श्याम बिहारी रजक, कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार रजक, सीआरपी रेखा देवी, चिंता देवी, हेल्थ विभाग की ज्योति कुमारी, पोलिन हांसदा, विवेक कुमार, महिमा पॉल, सन्नी राम, सुमन कुमारी आदि मौजूद थे. बेरमो प्रखंड की अरमो पंचायत में शिविर का उद्घाटन जिप सदस्य शहजादी बानो, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुजात मुखर्जी, अंचल निरीक्षक रवि कुमार व मुखिया कैथरीना हांसदा ने किया. शिविर में सबसे अधिक भीड़ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर दिखी. लगभग 200 महिलाओं ने इसके लिए आवेदन दिया. इसके अलावा जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, अबुआ आवास आदि योजनाओं के लिए आवेदन जमा किये गये. अरमो आजीविका महिला ग्राम संगठन को दो लाख रुपये का चेक दिया गया. मौके पर बीपीआरओ मिथिलेश पांडेय, प्रखंड समन्वयक सुबोध प्रजापति, बीपीओ किसुन हांसदा, पंचायत सेवक आनंद प्रसाद आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




