ePaper

रिटायर होने वाले कर्मियों को दी गयी नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी

Updated at : 10 May 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
रिटायर होने वाले कर्मियों को दी गयी नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी

- बोकारो स्टील प्लांट से मई में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए ‘एक नए सफ़र की शुरुआत’ कार्यक्रम

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट से मई 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को मानव संसाधन विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में ‘एक नए सफ़र की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रबंधक (कार्मिक-फाइनल सेटलमेंट) कल्पना ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. इस कार्यक्रम से मई में रिटायर करने वाले कर्मी लाभान्वित हुये. कुछ कर्मियों ने अपनी शंका का समाधान भी किया. डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) और योग विशेषज्ञ कृष्ण बंधु मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया. उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) दीपशिखा ने वित्तीय प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रबंधक शिखा सिंह व कुंदन कुमार ने धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी. संगीता कुमारी, एसीटी (कार्मिक-फाइनल सेटलमेंट) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. धन्यवाद ज्ञापन (कार्मिक-फाइनल सेटलमेंट) कल्पना ने दिया. मई 2024 में सेवानिवृत होने वाले कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola