ePaper

Bokaro News : गोमिया सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन

Updated at : 21 Nov 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन

Bokaro News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमिया में नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेद्ध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमिया में शुक्रवार को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर और नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया. मौके पर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े. आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना, उपकरणों की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के विस्तार से सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृत संकल्पित है. इस नये ऑपरेशन थिएटर के शुरू होने से जेनरल, सिजेरियन, गॉल ब्लाडर, पथरी सहित विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में ही मिल सकेंगी. शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ कार्य है. सरकार ऐसी जनहितकारी पहलों को प्रोत्साहित करती रहेगी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ चंचला कुमारी, डाॅ पंकज कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ अदिति सिंह, डॉ विनीता कुमारी, दिलीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, संतोष साव, मो असलम, मुखिया शांति देवी एवं बंटी उरांव, जिला कांग्रेस महासचिव राम किशुन रविदास, मो अशरफ अली, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे.

हाथियों के हमले में मृत युवकों के परिजनों से मिले मंत्री

सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शुक्रवार को गोमिया प्रखंड के तिलैया पहुंचे और पिछले दिनों हाथी के हमले में मृत प्रकाश कुमार महतो व चरकू महतो के परिजनों से मिले. ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ है. ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य सरकार वन विभाग के साथ मिलकर त्वरित और ठोस कदम उठा रही है. उन्होंने दिवंगतों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola