Bokaro News : बोकारो में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Bokaro News : बोकारो में चाय दुकान पर चाय पी रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी.

विज्ञापन

बीएस सिटी थाना अंतर्गत सेक्टर 1 स्थित श्री राम मंदिर मार्केट के पास रविवार की रात लगभग 10 बजे एक चाय दुकान पर चाय पी रहे जयराम प्रसाद (45 वर्ष) को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गोली पैर में लगी है. जयराम चास थाना क्षेत्र के नदुआ स्थान का रहनेवाला है. घायल युवक को पीसीआर वैन से इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भिजवाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, युवक खतरे से बाहर है. गोली मारने वाले आरोपी की पहचान सेक्टर एक निवासी भुट्टू के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी भाग निकले.

जानकारी मिलने पर डीएसपी शहर आलोक रंजन और बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास मौके पर पहुंचे.

आपसी रंजिश में फायरिंग की आशंका

जानकारी के अनुसार, जयराम फुटपाथ पर अपने तीन-चार दोस्तों के साथ चाय पी रहा था. इसी दौरान भुट्टू एक बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ वहां आया और चाय पी रहे जयराम पर गोली चला दी. गोली पैर में लगी और जयराम वहीं गिर गया. इससे वहां अफरातफरी मच गयी. बाइक सवार गोली मारने के बाद फरार हो गये. बताया जाता है कि पीड़ित और गोली चलाने वाले आरोपित परिचित हैं. दोनों जमीन के धंधे से जुड़े हैं. किसी बात को लेकर उनके बीच

आपसी रंजिश चल रही थी. रविवार को जैसे ही भुट्टू को पता चला कि जयराम श्री राम मंदिर मार्केट में चाय पी रहा है, वहां पहुंचकर जयराम के पैर में गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. डीएसपी शहर ने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. अपराधी हर हाल में गिरफ्तार होंगे. छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola