Bokaro News : नियुक्ति के लिए आमरण अनशन 17 से

Bokaro News : मामले को लेकर प्रबंधन से कई बार हो चुकी है वार्ता.
Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा स्वांग पुराना माइनस स्थित कार्यालय में गुरुवार को मजदूरों ने पत्रकारों को बताया कि हम सभी रेफरेंस नंबर 58/1992 सेंट्रल गर्वनमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल – 1 धनबाद के अवार्डधारी होने के नाते सीसीएल प्रबंधन द्वारा नियुक्ति नहीं मिलने पर काफी मर्माहत हैं. कहा कि इस बारे में प्रबंधन से कई बार पत्राचार किया गया और प्रबंधन के साथ कई बैठकें भी हुई, लेकिन अभी तक प्रबंधन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. बाध्य होकर हम मजदूर 17 मार्च से सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कथारा के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे. मौके पर मजदूर महेंद्र रजक, कोलेश्वर प्रजापति, शिवराम निषाद एवं श्रीमती देवी उपस्थित थे. इधर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता मुमताज आलम ने बताया कि ये मजदूर सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्नयूनल – एक धनबाद से अवार्डधारी हैं. इनकी जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति नौकरी कर रहा था और जांचोपरांत उनलोगों को प्रबंधन द्वारा बर्खास्त भी कर दिया गया है. उसके पश्चात मजदूरों ने अपनी नियुक्ति को लेकर कई बार प्रबंधन को पत्र लिखा और यूनियन के माध्यम से भी वार्ता की गयी, लेकिन मजदूरों को आज तक सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है. अब 17 मार्च से आमरण अनशन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




