सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे बोकारो, पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत नेमनारायण महतो को श्रद्धांजलि देते सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren Tribute: झारख‍ंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रविवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज में शामिल हुए और स्मृति शेष नेमनारायण महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

Hemant Soren Tribute: बोकारो-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रविवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मृति शेष नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात भी की. 21 अक्टूबर 2025 को पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो का निधन हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने परिजनों से की मुलाकात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी एव��� उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें सांत्वना दी.

ये भी पढ़ें: लीक से हटकर की खेती, झारखंड के किसान की चमक गयी किस्मत, कमाए 1.5 लाख रुपए, कम लागत में अच्छा मुनाफा

21 अक्टूबर 2025 को नेमनारायण महतो का हुआ था निधन


21 अक्टूबर 2025 को झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो का निधन हो गया था. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Naxal News: खेती के लिए एक जोड़ा बैल के लालच में एक गरीब आदिवासी कैसे बन गया नक्सली? अंजाम देख हैरत में थी पुलिस

ये भी पढ़ें: Critical Metals Congress: जमशेदपुर में क्रिटिकल मेटल्स कांग्रेस छह नवंबर से, नीति-निर्माताओं और वैज्ञानिकों का होगा जुटान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola