Bokaro News : गोड्डा व जमशेदपुर ने जीते अपने-अपने मैच

Bokaro News : बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए. इसमें गोड्डा व जमशेदपुर ने जीते अपने-अपने मैच जीते.
बोकारो. बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए. ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड सेक्टर 3 में खेले गए पहले मैच में गोड्डा की टीम ने कोडरमा की टीम को आठ विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रनों का स्कोर बनाया टीम की ओर से रोहित भारती ने 101, रजनीश कुमार न 23 व अभय कुमार ने 18 रन बनाए. गेंदबाजी में गोड्डा की ओर से रोशन कुमार ने 32 रन देकर व कुमार ऋषिकांत ने 42 रन देकर दो विकेट लिए. जवाबी पारी खलते हुए गोड्डा की टीम ने जीत के लिए जरुरी 182 रन 32.4 ओवर में दो विकेट खोकर बना लिए. विजेता टीम की ओर से वैभव यादव ने नाबाद 108, कुमार ऋषिकांत ने 44 व आयुष कुमार ने नाबाद 13 रन बनाए. मैच में नाबाद शतक के लिए गोड्डा टीम के वैभव यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. वही सेक्टर 4 स्थित बीएसएल किक्रेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में जमशेदपुर की टीम ने हजारीबाग की टीम को 69 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से विशेष दत्त ने 100 , कुमार आदित्य ने 49 व अमन सिंह ने 39 रन बनाए. गेंदबाजी में हजारीबाग की ओर से अमित कुमार यादव ने 58 रन देकर चार व बासुकीनाथ तिवारी ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी हजारीबाग की टीम 45.1 ओवर में 167 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से अभिजीत ने 59 , आनंद कुमार ने 19 व प्रभात कुमार ने 18 रन बनाए. गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से दुर्गेश ने 34 रन देकर 4 व रवि शर्मा ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए. मैच में शानदार शतक के लिए जमशेदपुर के विशेष दत्ता को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. दोनों मैच के प्लेयर ऑफ द मैच को जेएससीए के संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने कैश मनी अवार्ड देकर सम्मानित किया. मौके पर दोनों मैच के टीआरडीओ सुब्रत दास व मिलन दत्ता, अंपायर संजीव रंजन, प्रशांत कुमार, रुपेश कुमार, वकील अहमद, स्कोरर दीपक कुमार, गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




