13 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

पेटरवार के श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में 13 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। मरीजों को दवा और भोजन की सुविधा भी दी गई।
पेटरवार. पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय पेटरवार में शुक्रवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मोतियाबिंद से ग्रसित 13 मरीजों मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौधरी ने सफलतापूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया. इसके पूर्व यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति देकर शिविर की शुरुआत की.
शिविर के दौरान सभी नेत्र मरीजों को संस्था की ओर से दवा, भोजन और काला चश्मा भी उपलब्ध कराया गया. अस्पताल से नेत्र रोगियों को छुट्टी देते समय एक महीने की दवा भी दी जायेगी. शिविर को सफल बनाने में सुधीर कुमार चौहान, भुनेश्वर महतो, मंजू लकड़ा, रिंकू, बंटी, बबीता सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










