Bokaro News : झामुमो का पंचायत कमेटियों का गठन

Updated at : 22 Feb 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : झामुमो का पंचायत कमेटियों का गठन

Bokaro News : झामुमो के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक हीरालाल मांझी के उपस्थिति में पेटरवार प्रखंड की चलकरी उत्तरी, दक्षिणी व अंगवाली उत्तरी पंचायत कमेटियों का गठन शनिवार को किया गया.

विज्ञापन

फुसरो. झामुमो के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक हीरालाल मांझी के उपस्थिति में पेटरवार प्रखंड की चलकरी उत्तरी, दक्षिणी व अंगवाली उत्तरी पंचायत कमेटियों का गठन शनिवार को किया गया. चलकरी उत्तरी पंचायत में अध्यक्ष सरफराज अंसारी, सचिव छोटन केवट, उपाध्यक्ष सोयब अख्तर, कोषाध्यक्ष समशुल हक, चलकरी दक्षिणी पंचायत में अध्यक्ष लालेश्वर टुडू, सचिव जीतलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष मनीराम हेम्ब्रम, बाबूचंद मांझी, कोषाध्यक्ष शिबू मांझी और अंगवाली उत्तरी पंचायत में अध्यक्ष बुधन रजवार, सचिव हेमंत मिश्रा, कोषाध्यक्ष गुलाम हुसैन, उपाध्यक्ष बिनोद नायक, अशोक रविदास बनाये गये. मौके पर श्री मांझी ने कहा कि सभी पंचायत में कमेटी के पुनर्गठन के साथ-साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. बोकारो जिला में लगभग एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है. मौके पर जिला संयोजक सदस्य घुनू हांसदा, अशोक कुमार मुर्मू, प्रखंड पर्यवेक्षक निलेश टुडू, विक्की आनंद महतो, गोपिन मुर्मू आदि थे.

कई कमेटियों का पुनर्गठन

दुगदा. झामुमो की पपलो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से रासबिहारी रजक अध्यक्ष, गोपाल महतो उपाध्यक्ष, बोधराम महतो सचिव, हरिदास गिरि सचिव, नंदकिशोर गिरि कोषाध्यक्ष, सुनील मेहता संगठन सचिव, रघुनाथ महतो संयुक्त सचिव चुने गये. डुमरी विधानसभा प्रभारी अखिलेश महतो व चंद्रपुरा प्रखंड संयोजक प्रमुख राजकुमार महतो ने माला पहना कर इनका स्वागत किया. मौके पर मुखिया कार्तिक महतो, सुभाषचंद्र महतो, बालमुकुंद महतो आदि उपस्थित थे.

गांधीनगर. जरीडीह बाजार में शुक्रवार की शाम को झामुमो की जरीडीह पूर्वी और पश्चिमी पंचायत के कमेटियों के पुनर्गठन को लेकर बेरमो प्रखंड संयोजक मंडली की बैठक हुई. अध्यक्षता संयोजक प्रमुख ईकबाल अहमद ने की. जरीडीह पूर्वी पंचायत कमेटी में अध्यक्ष रवि रवानी, सचिव परवेज आलम, उपाध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, सह सचिव कपिल कुमार, कोषाध्यक्ष आकिब अंसारी और जरीडीह पश्चिमी पंचायत कमेटी में अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष त्रिवेणी लाल श्रीवास्तव, छोटे ठाकुर, सचिव मुकेश रविदास, संयुक्त सचिव राजेश महतो, संगठन सचिव विनोद महतो, कोषाध्यक्ष कलीम अंसारी सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. मौके पर अनिल अग्रवाल, पर्यवेक्षक पान बाबू केवट, संयोजक उपप्रमुख रंजीत महतो, संयोजक मंडली के सदस्यों, मुन्ना साव, संतोष महतो, गणेश आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola