ePaper

Bokaro News : बैदकारो कोयलांचल विस्थापित सेवा समिति का गठन

Updated at : 12 Mar 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बैदकारो कोयलांचल विस्थापित सेवा समिति का गठन

Bokaro News : मध्य विद्यालय गांधीनगर के मैदान में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक बन्नू महतो की अध्यक्षता में हुई. सर्वसम्मति से बैदकारो कोयलांचल विस्थापित सेवा समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

गांधीनगर. मध्य विद्यालय गांधीनगर के मैदान में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक बन्नू महतो की अध्यक्षता में हुई. सर्वसम्मति से बैदकारो कोयलांचल विस्थापित सेवा समिति का गठन किया गया. बैदकारो शाखा में संरक्षक बन्नू महतो व जितेंद्र महतो, अध्यक्ष दिगंबर महतो, उपाध्यक्ष फूलचंद महतो, सचिव वीरेंद्र महतो, उप सचिव बिल्टू महतो व अमृत महतो, कोषाध्यक्ष टीपू महतो के अलावा 51 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये. निर्णय हुआ कि समिति का जल्द पंजीकरण कराया जायेगा और विस्थापितों के हक के लिए समिति आवाज बुलंद करेगी. वक्ताओं ने कहा कि सीसीएल बीएंडके एरिया के कारो परियोजना का विस्तार बैदकारो मौजा की जमीन में किया जा रहा है. प्रबंधन ने यहां के रैयतों की अनदेखी की आंदोलन किया जायेगा. वाजिब हक लेकर रहेंगे. इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. मौके पर बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, मुखिया सीमा महतो, नमिता महतो, कार्तिक महतो, वासुदेव महतो, मेघलाल महतो, मुकेश महतो, कमल महतो, दिनेश महतो, चंद्र महतो, महेश गंजू ,सरजू गंजू, हीरा प्रसाद महतो, किशोर महतो, अर्जुन महतो, राजेश महतो, मुकेश महतो, छोटू महतो, मधु देवी, सविता देवी, रीता देवी, बुधन महतो, राजू महतो, खीरु लाल महतो, चिंता देवी, अंबिया देवी, यशोदा देवी, पूनम देवी, सीमा कुमारी, अनिता देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola