Bokaro News : कुशमांडो में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कुशमांडो में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Bokaro News : कुशमांडो स्थित फुटबॉल मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ.

विज्ञापन

महुआटांड़, कुशमांडो स्थित फुटबॉल मैदान में बुधवार को सावंता स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन मैच संथाली क्लब बसरिया और जूनियर एफसी साइड बस्ती के बीच हुआ. पेनल्टी शूटआउट के जरिए बसरिया की टीम विजेता बनी. दूसरे मैच में भी फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ और ब्लू टाइगर एफसी ने जीएमसी हरका पत्थर को हराया. इसके पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सह क्लब के संरक्षक मितन सोरेन ने किया. मौके पर दशरथ मरांडी, दिलीप मरांडी, मनोज बास्के, रामजी मरांडी, महादेव बास्के, भोला मांझी, भोला पटवा, विश्वनाथ बास्के, अतुल बास्के, आइनंदू बास्के आदि थे. आयोजन को लेकर क्लब के अध्यक्ष संजय सोरेन, सचिव भुवनेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष राज मरांडी, रामकुमार बास्के, टीम मैनेजर प्रेम सोरेन, चेतलाल मरांडी, सुरेश सोरेन आदि लगे हैं.

फायर विंग ने प्लांट समवाय को हराया

चंद्रपुरा. सीआइएसएफ यूनिट सीटीपीएस चंद्रपुरा द्वारा एक मैत्री वालीबॉल मैच का आयोजन किया गया. फायर विंग के वॉलीबाल ग्राउंड में हुए इस मैच में प्लांट समवाय की टीम को फायर विंग की टीम ने 3-0 से हरा दिया. मैच के बाद दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola