ePaper

बोकारो में बिल्डर विनोद सिंह के आवास पर फायरिंग, तीन खोखा व गोली बरामद, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Updated at : 20 Apr 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में बिल्डर विनोद सिंह के आवास पर अपराधियों ने फायरिंग की है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा व गोली बरामद की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

बोकारो, रंजीत कुमार: झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र की तारानगर कॉलोनी में रहनेवाले बिल्डर विनोद सिंह के आवास पर अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गये. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस घटना की सूचना बिल्डर ने चास थाना इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम को फोन पर दी. इंस्पेक्टर के निर्देश पर चास पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से तीन खोखा व एक गोली बरामद की गयी. शनिवार को बिल्डर ने चास थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया. पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे.

बिल्डर के घर पर फायरिंग से दहशत
जानकारी के अनुसार तारानगर में रहनेवाले बिल्डर विनोद सिंह रोजाना की तरह खाना खाकर सो गये थे. शुक्रवार लगभग 12 बजे रात्रि को अचानक घर के समीप किसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद एक के बाद एक तीन बार फायरिंग की. जब तक विनोद सिंह के घरवाले कुछ समझ पाते. तब तक बाइक स्टार्ट कर उनके जाने की आवाज सुनाई पड़ी. विनोद सिंह ने चास थाने को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस टीम आयी. घरवाले बाहर निकले, तो देखा कि दीवार पर एक गोली का निशान है.

जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी
खोजबीन के क्रम में बोकारो पुलिस को गोली का तीन खोखा व एक पिस्टल की गोली मिली है. इंस्पेक्टर खुर्शीद ने रात को ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी. शनिवार की सुबह चास थाने की एक टीम स्थल पर पहुंची. आवास के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, तो पता चला कि वह खराब है. आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इंस्पेक्टर खुर्शीद ने बताया कि इस वारदात में दो या दो से अधिक अपराधी हो सकते हैं. जांच शुरू कर दी गयी है. अपराधियों को जल्द गिफ्तार कर लिया जाएगा. सभी एंगल से जांच शुरू कर दी गयी है. घटना को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.

ALSO READ: अलविदा दोस्तों का स्टेटस पोस्ट कर फंदे से झूल गया युवक

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola