Bokaro News : गुमटी में लगी आग, लाखों का सामान जला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गुमटी में लगी आग, लाखों का सामान जला

Bokaro News : फुसरो में एक बंद गुमटी में आग लग गयी और लाखों रुपये के शृंगार के सामान और पटाखे जल गये.

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक मोड़ फुसरो में राकेश कुमार सिन्हा की बंद गुमटी में मंगलवार को आग लग गयी और लाखों रुपये के शृंगार के सामान और पटाखे जल गये. पटाखों की आवाज से आसपास के दुकानदार व लोगों में हडकंप मच गया. पटेल नगर निवासी श्री सिन्हा फुटपाथ पर दुकान लगा कर शृंगार का सामान बेचते हैं. दीपावली को लेकर सोमवार को फुटपाथ पर पटाखों की दुकान लगायी थी. बचे हुए पटाखे गुमटी में रख कर अपने चाचा ससुर के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पटना चले गये. मंगलवार को गुमटी के बाहर जमा कूड़े का ढेर में किसी ने आग लगा दी. आग की चिंगारी गुमटी में घुस गयी और आग लग गयी. आसपास के लोगों ने पाइप से पानी डाल कर आग पर थोड़ा नियंत्रण पाया. इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस, युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बैभव चौरसिया घटनास्थल पहुंचे. फुसरो नगर परिषद को सूचना दी. इसके बाद नगर परिषद का पानी टैंकर पहुंचा और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola