Bokaro News : मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated at : 05 Mar 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Bokaro News : फायर बिग्रेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया

विज्ञापन

Bokaro News : सोमवार की देर रात बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-01 राम मंदिर मार्केट स्थित एक मोबाइल सर्विस दुकान में आग लगने से मार्केट परिसर में अफरातफरी मच गयी. समय पर दमकल के आ जाने से बड़ा हादसा टल गया. पीड़ित दुकानदार रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि करीब रात्रि नौ बजे दुकान को बंद करके घर चले गये थे. घर जाने के बाद मार्केट के लोगों ने रात्रि 10.40 में सूचना दिया गया कि मेरे दुकान में आग लग गयी है. हालांकि जब तक दुकान पर पहुंचे तब तक दुकान में रखे सभी मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख गया था. बताया कि आग लगने से करीब 02 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकानदार ने स्थानीय थाना में इस संबंध में आवेदन दे दिया है और घटना की जांच करने की मांग की है.

बड़ा हादसा टला :

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से रात्रि में 10 बजे मार्केट के मोबाइल दुकान में लग गयी. आग की लपट देखकर आसपास के लोग जुट गये और तुरंत ही सिटी थाना और अग्निशमन दस्ते को इसकी सूचना दे दी. करीब 10 मिनट के अंदर वहां अग्निशमन दस्ता भी पहुंच गया. इस बीच आग पास की दुकानों की ओर भी फैलने लगी थी. फायर बिग्रेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड काे करीब 10 मिनट लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola