ePaper

युवा व्यवसायी संघ फुसरो की कमेटी का विस्तार

Updated at : 29 Jun 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
युवा व्यवसायी संघ फुसरो की कमेटी का विस्तार

युवा व्यवसायी संघ फुसरो की कमेटी का किया गया विस्तार

विज्ञापन

फुसरो. युवा व्यवसायी संघ फुसरो की बैठक प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बैभव चौरसिया तथा संचालन कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया. मौके पर संघ की कमेटी का विस्तार अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा सचिव बैजू मालाकार ने आपसी रजामंदी से की. 10 उपाध्यक्ष, 10 उप सचिव, 10 उप कोषाध्यक्ष, एक- एक संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी तथा मासिक सदस्यता शुल्क प्रभारी बनाये गये. उपाध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, सलीम जावेद, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह, जावेद खान, ओम प्रकाश, रवींद्र कुमार, मदन कुमार, रामचंद्र बरनवाल व अंकित गोयल, उप सचिव सूरज वर्मा, राजीव महतो, चंदन तिवारी, निशांत अनमोल, मोहम्मद हाशिम, कैलाश महतो, मुकेश पंडित, विनय बरनवाल व मिथिलेश कुमार, उप कोषाध्यक्ष अमित मालाकार, विशाल बरनवाल, पिंटू बरनवाल, जमील अंसारी, गुड्डू केशरी, मुरारी मालाकार, मनोज गोयल, प्रेम रवानी, सुमित कुमार व मुकुंद महतो, संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी रोहित मित्तल, कार्यालय प्रमुख संतोष भगत तथा मासिक सदस्यता शुल्क प्रभारी राजू चक्रवर्ती को बनाया गया. अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र बड़ा होने के कारण बड़ी टीम बनायी गयी है. इसमें सभी वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी गयी है. सभी मिल कर व्यवसायियों के उत्थान के लिए काम करेंगे. साथ ही संरक्षक मंडली में 16 सदस्य हैं, समिति के कार्यों की निगरानी करेंगे. संरक्षक मंडली में देवदास, विनोद महतो, कृष्णा कुमार, मो कलाम खान, दयानंद बरनवाल, विजय सिंह, दिलीप गोयल, राम छाबड़ा, आरएस तिवारी, बालेश्वर पांडेय, विनोद चौरसिया, राकेश जैन, संजय गुप्ता, संतोष भगत, गिरिराज गिरि, मो मंजूर हुसैन जिया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola