Bokaro News : झामुमो नावाडीह प्रखंड कमेटी का विस्तार

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक चिरूडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को हुई.

विज्ञापन

नावाडीह, झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक चिरूडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को हुई. मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी और अखिलेश महतो उपस्थित थे. अध्यक्षता सोनाराम हेंब्रम ने की. मौके पर प्रखंड कमेटी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया. अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, सचिव गुलाम सरोवर, कोषाध्यक्ष विजय महतो के अलावा उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो, मदन हेंब्रम, योध्या महतो, गौतम मुंडा, कमरूद्दीन राय, मुरलीधर सिंह, अनु खान, उप सचिव कोलेश्वर महतो, गंगाराम महतो, जफर इकबाल, भोलाराम महतो, तुलाराम महतो, विजय कुमार रवि, जुगनू महतो, संतोष ठाकुर, संतोष महतो, संगठन सचिव नईमुद्दीन अंसारी, बिरन गोप, हेमलाल मरांडी, डेगलाल महतो, रामचंद्र सोरेन, भैरव महतो और सोशल मीडिया प्रभारी राकेश महतो, ओम महतो, सुरेन्द्र महतो, सचिन महतो व रमजान खान चुने गये. इससे पूर्व स्व दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनायी गयी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर विश्वनाथ महतो, नरेश विश्वकर्मा, गौरीशंकर महतो, लालजी प्रसाद, शाहीद अंसारी, बालेश्वर महतो, बृजलाल हांसदा, हरिलाल महतो, जयनाथ महतो, निर्मल महतो, जयनाथ रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola