Bokaro News : उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी पुरस्कृत

Updated at : 22 Feb 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी पुरस्कृत

Bokaro News : सीसीएल मुख्यालय जीएम (उत्खनन) सुबोध कुमार ने शनिवार को जारंगडीह ओपन कास्ट माइंस का दौरा किया. इस दौरान उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

कथारा. सीसीएल मुख्यालय जीएम (उत्खनन) सुबोध कुमार ने शनिवार को जारंगडीह ओपन कास्ट माइंस का दौरा किया. इस दौरान माइंस की स्थिति देखी और उत्पादन की समीक्षा की. कर्मियों की समस्याओं की जानकारी भी ली. बाद में खान प्रबंधक कार्यालय परिसर में बैठक की. उत्पादन बढ़ाने के लिए रणनीति बनाते हुए कामगारों को प्रोत्साहित किया. कामगारों ने माइंस में मशीनों की कमी दूर करने का आग्रह किया. उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शॉबेल, डंपर, डोजर, ड्रिल मशीन ऑपरेटर, माइनिंग व इएण्डएम स्टाफ और आउटसोर्सिंग के 15 कामगारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसमें बबन भुइयां, मो मुस्तकीम, राजेन्द्र दुसाद, मो अयूब, बैजनाथ मांझी, पुशन महतो, सौरभ दूबे, मो सन्नाउल्लाह, सेवा मंडल, राम प्रसाद मांझी, सुनील हाड़ी, चोला राम, छोटू महतो, संजय कुमार यादव, जीवाधन शामिल हैं. इस अवसर पर पीओ बिनोद कुमार, एसओ एक्स अभिजीत दत्ता, खान प्रबंधक सुनील कुमार यादव, कार्मिक प्रबंधक एससी पासवान, ऑपरेशन इंचार्ज नीरज कुमार, पीइ एक्स विशाल शर्मा, पीसीसी सदस्य सचिन कुमार, बालगोविंद मंडल, खगेश्वर रजक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola