Bokaro News : आदिवासी हो समाज की एकजुटता पर दिया बल

Bokaro News : आदिवासी हो समाज, बेरमो की ओर से रविवार को अमलो हॉल रोड के समीप सामाजिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया.
फुसरो. आदिवासी हो समाज, बेरमो की ओर से रविवार को अमलो हॉल रोड के समीप सामाजिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया. मौके पर पुजारी कमलेश पिऊ व उनके सहयोगी मनोज जमुदा ने ग्राम देवता की पूजा की. समाज के अध्यक्ष श्याम मुंडा, सचिव कांडेय मुंडा व कोषाध्यक्ष गोपी गोप ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि यही हमारी ताकत है, इसे बरकरार रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. यह कार्यक्रम इसी का एक हिस्सा है. लोगों ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही. पारंपरिक व्यवसाय में होने वाली बाधाओं का निदान मिल कर करने की आवश्यकता बतायी. इसके बाद सामूहिक नृत्य का आयोजन हुआ. मौके पर अतिथि सुबोध सिंह पवार, अरुण सिंह, शक्ति सिंह, जयनाथ तांती, प्रभात सिंह, शिबू चक्रवर्ती, जितेंद्र चंपिया, मुन्ना सिंह, धनंजय रवानी सहित समाज के मदन गोप, रोहित मुंडा, राजेश मुंडा, रमेश गोप, शनि गोप, अविनाश सिन्हा, शनि मुंडा, राज वंशी, मंगल लोहरा, वीरू लियांगी, बेलमती देवी, गीता देवी, जानकी देवी, शांति देवी, सोमारी देवी, प्रिया कुमारी, रिया कुमारी, हेमंती कुमारी, करुणा कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




