Bokaro News : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

Updated at : 20 Feb 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

Bokaro News : बोकारो संकुल के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्राथमिक संभाग के एक-एक शिक्षकों के लिए केंद्रीय विद्यालय, चंद्रपुरा में निपुण बैठक का आयोजन किया गया. विद्यालयों में शैक्षिक सुधारों को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. बोकारो संकुल के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्राथमिक संभाग के एक-एक शिक्षकों के लिए केंद्रीय विद्यालय, चंद्रपुरा में निपुण बैठक का आयोजन किया गया. विद्यालयों में शैक्षिक सुधारों को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने का संकल्प लिया गया. प्राचार्य विजय कुमार ने नयी शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को साकार करने की बात कही. बैठक में रूब्रिक्स वाइज असेसमेंट, रिमेडियल क्लास, एचपीसी का पालन, एफएलएन गतिविधियों के अनुपालन, फोनिक्स शिक्षण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु विशेष कार्य, बाल बाटिका असेसमेंट, कक्षा पुस्तकालय, एलएटी आधारित शिक्षण पद्धतियां जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मंच संचालन वंदना व धन्यवाद ज्ञापन हेड मास्टर महेश कुमार ने किया. बैठक में केबी बोकारो नंबर एक के हेडमास्टर कृष्ण चातर, केवी धनबाद एक के मनीष कुमार, केवी बोकारो नंबर तीन के मुकेश यादव सहित विभिन्न स्कूलों के विभा श्रीवास्तव, अनिरुद्ध पाठक, नीतु मेहता, उमन वशी, रविकांत सिन्हा, पारूल सिंह, अंजु यादव, नवसीन, अब्दुल सईद, दीक्षा दत्त, सम्भावी सिंह, रिषभ वर्मा आदि उपस्थित थे.

लार्ड बेडेन पावेल की जयंती मनी

केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में लार्ड बेडेन पावेल की जयंती पर चिंतन दिवस मनाया गया. प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भाग लिया. केवी मैथन से आये प्राथमिक शिक्षक अनिरुद्ध पाठक ने चिंतन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola