नशे में धुत बिहार के ड्राइवर ने रामगढ़ में तीन बाइक सवारों को ठोकर मारी, बोकारो के युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Updated at : 05 Jul 2020 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत बिहार के ड्राइवर ने रामगढ़ में तीन बाइक सवारों को ठोकर मारी, बोकारो के युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

चितरपुर : झारखंड में रविवार (5 जुलाई, 2020) को नशे में धुत बिहार के एक ड्राइवर ने रामगढ़ जिला के चितरपुर थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवारों को रौंद दिया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. एक महिला के बारे में बताया जा रहा है कि उसका पैर कट गया है. महिला मृतक उत्तम कुमार (38) की पत्नी है. यह दंपती बोकारो के सेक्टर-9 स्थित भदुआ का रहने वाला है.

विज्ञापन

चितरपुर (सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार) : झारखंड में रविवार (5 जुलाई, 2020) को नशे में धुत बिहार के एक ड्राइवर ने रामगढ़ जिला के चितरपुर थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवारों को रौंद दिया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. एक महिला के बारे में बताया जा रहा है कि उसका पैर कट गया है. महिला मृतक उत्तम कुमार (38) की पत्नी है. यह दंपती बोकारो के सेक्टर-9 स्थित भदुआ का रहने वाला है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार से टकराने के बाद बाइक पर सवार उत्तम कुमार करीब 15 फुट तक हवा में उछलकर कार पर गिरा. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. उसकी पत्नी बालिका देवी का दुर्घटना में पैर कट गया. उधर, दो अन्य लोग जो घायल हुए हैं, उनके नाम लतीफ अंसारी और ताहिरा परवीन हैं. रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के रायपुरा के रहने वाले लतीफ और ताहिरा भी पति-पत्नी हैं.

दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के कि मुरुबंदा के समीप रविवार को दोपहर में एक कार ने एक-एक कर तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर कर दिया गया है.

Also Read: JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड की मैट्रिक का रिजल्ट 10 जुलाई को, यहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट

बताया जाता है कि टाटा टिगोर कार (बीआर31ए जे-3213) रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही थी. कर चालक नशे में धुत था. कार की स्पीड भी बहुत अधिक थी. गलत साइड (दाहिनी तरफ) में गाड़ी चला रहा था और इसी दौरान तीन बाइक सवारों को रौंद दिया.

undefined
कार की टक्कर से 15 फुट ऊपर हवा में उड़ा युवक

कार की चपेट में एक स्प्लेंडर और एक पल्सर बाइक आयी. इन्हें टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में कार सवार ने एक बुलेट (जेएच09ए आर-4639) को भी जोरदार टक्कर मार दी. बुलेट पर सवार व्यक्ति 10-15 फुट ऊपर हवा में उड़ गया. इसके बाद वह कार पर गिरा और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया.

Also Read: Jharkhand News : कोरोना पॉजिटिव का शव जलाने गयी जमशेदपुर पुलिस पर हमला, पथराव में 2 महिला जवान समेत कई घायल

घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस वहां पहुंची और उत्तम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना में बरियातू निवासी कृष्णा कुंदन और एक महिला व एक बच्चा भी घायल हुए हैं. घटना के बाद यहां सैकड़ों महिला, पुरुष की भीड़ जुट गयी.

पुलिस ने पीसीआर से घायलों को पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के एएसआइ अखिलेश सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पीसीआर वाहन से ही अस्पताल पहुंचाया. वहीं एसआइ अभय कृष्ण गिरि भी वहां पहुंचे और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने नशे में धुत कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

बाल-बाल बचा फलेंद्र, ड्राइवर को पकड़ा

घटना के बाद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार बरियातू निवासी फलेंद्र महतो इस घटना में बाल-बाल बच गया. उसने टाटा टिगोर कार के चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार चालक सहित सभी लोग नशे में धुत थे. कार में शराब की कई बोतलें रखी थीं. कार की रफ्तार बहुत तेज थी. चालक ने अपना नाम राजेश कुमार यादव बताया है. वह सोनपुर का रहने वाला है. उसने बताया कि तीन लोगों के साथ बोकारो अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था.

undefined
कई बार हो चुकी है दुर्घटना

मुरुबंदा तालाब के समीप कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इन दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. लोगों का कहना है कि यहां वाहनों की रफ्तार चालक बढ़ा देते हैं, जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए और दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय करने चाहिए.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन