Bokaro News : आइडीए बोकारो के अध्यक्ष बने डॉ प्रशांत

Updated at : 22 Feb 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : आइडीए बोकारो के अध्यक्ष बने डॉ प्रशांत

Bokaro News : सेक्टर चार सिटी सेंटर में आइडीए (इंडियन डेंटल एसोसिएशन) बोकारो शाखा की बैठक हुई. जिसमें नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार चौरासिया बनाये गये.

विज्ञापन

बोकारो. सेक्टर चार सिटी सेंटर में आइडीए (इंडियन डेंटल एसोसिएशन) बोकारो शाखा की बैठक हुई. जिसमें नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार चौरासिया, उपाध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार सिंह, डॉ ईशा, महासचिव डॉ रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव डॉ अभिषेक शेखर, कोषाध्यक्ष डॉ मलय समीर, संपादक जनरल डॉ अभिषेक, डॉ सुमित, सीडीई अध्यक्ष डॉ तुलिका, डॉ शांतनु, सीडीएच अध्यक्ष डॉ शिवम त्रिपाठी, स्थानीय शाखा प्रतिनिधि डॉ निकेत चौधरी, कार्यकारी समिति में डॉ शांतनु, डॉ त्रिप्ती चंद्रा, सीडीई संयोजक डॉ स्नेहलता, डॉ सीताराम को मनोनीत किया गया. अध्यक्ष डॉ प्रशांत ने कहा कि दंत चिकित्सकों के हक, अधिकार व मान सम्मान के लिए आइडीए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. किसी भी तरह की परेशानी को चिकित्सक तुरंत एसोसिएशन के साथ साझा करें. मौके पर डॉ जॉन, डॉ शीला विक्टर, डॉ ऋचा चौरसिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola