वन विकास में कोताही नहीं बरते : डीएफओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:50 PM
वन विकास में कोताही नहीं बरते : डीएफओ
ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के चतरोचट्टी वन बीट क्षेत्र का दौरान डीएफओ सौरभ चंद्रा ने शुक्रवार को किया. अलोंजी और चिलगो वन में चल रहे सिल्वीकल्चर के कार्यों का निरीक्षण किया. इसकी देखरेख कर रहे वनरक्षी सह प्रभार वनपाल रजा अहमद को दिशा-निर्देश देते हुए वन विकास के कार्यों का संचालन बेहतर ढंग से कार्य करने की बात कही. श्री चंद्रा ने बड़कीचिदरी पंचायत के तिलैया से चतरोचटी तक वन विभाग के तहत निर्माणाधीन मिट्टी-मोरम पथ व पुलिया निर्माण का जायजा लिया. वन बीट कार्यालय में चहारदीवारी के कार्य का भी निरीक्षण किया. वन क्षेत्र के रेंजर सुरेश राम से योजनाओं और क्षेत्र में किये जा रहे वन विकास पर जानकारी ली. कहा कि वन विकास में कोताही नहीं बरते. कर्मचारियों की कमी के बाद भी बेहतर कार्य होने पर प्रसन्नता जतायी. श्री चंद्रा संसदीय चुनाव के बाद पुन:क्षेत्र का दौरा करने की बात कही. मौके पर वनरक्षी अमन साव के अलावा कई कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










