Bokaro News : विस्थापितों को मिलेगा पेप कार्ड : जीएम
Updated at : 18 Feb 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

Bokaro News : जारंगडीह कोलियरी मौजा के रैयत विस्थापितों की सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम कार्यालय स्थित सभागार में सीसीएल प्रभावित विस्थापित बेरोजगार समिति व क्षेत्रीय प्रबंधन की वार्ता हुई. अध्यक्षता जीएम संजय कुमार ने की.
विज्ञापन
कथारा. जारंगडीह कोलियरी मौजा के रैयत विस्थापितों की सात सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम कार्यालय स्थित सभागार में सीसीएल प्रभावित विस्थापित बेरोजगार समिति व क्षेत्रीय प्रबंधन की वार्ता हुई. अध्यक्षता जीएम संजय कुमार ने की.
समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि जारंगडीह में चल रहे आउटसोर्सिंग कार्यों में रैयतों को रोजगार पर नहीं रखा जा रहा है. कुछ लोगों को रखा भी गया है तो दो माह से वेतन बकाया है. जारंगडीह में रैयतों की जमीन पर ढोरी माता तीर्थालय का निर्माण कार्य चल रहा है, इसका मुआवजा नहीं दिया गया है. अन्य मुद्दे भी यूनियन की ओर से उठाये गये़ जीएम ने कहा कि जारंगडीह में दोनों आउटसोर्सिंग कंपनियों की उत्पादन कार्य गति धीमी है़ अभी तक 20 प्रतिशत ही उत्पादन कर सकी है. मार्च के बाद प्रबंधन दोनों कंपनियों पर सख्त कदम उठायेगा. आउटसोर्सिंग का काम किसी दूसरी कंपनी को दिया जायेगा और रैयत विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जायेगा. पेप कार्ड भी विस्थापितों को जल्द निर्गत किया जायेगा. वार्ता में समिति के अध्यक्ष आलम रजा, मो परवेज अख्तर, कपिल नायक, मो नौशाद, मो शाहिद, मो इसराफिल, मो मन्नान, मो अख्तर और प्रबंधन की ओर से एसओपी जयंत कुमार, एसओ इएण्डएम बिपिन कुमार, एसओ सिविल संजय कुमार सिंह, खान प्रबंधक सुनील यादव, प्रबंधक देवनंदन सिंह आदि उपस्थित थे.आवासों को कब्जा मुक्त कराने को हो रही कार्रवाई
जीएम ने कहा कि कथारा एवं जारंगडीह परियोजना क्षेत्र में कब्जा किये गये क्वार्टरों को खाली कराने के लिए प्रबंधन द्वारा नोटिस दिया जा रहा है. तीन बार नोटिस जारी करने के बाद क्वार्टरों को कब्जा मुक्त कराया जायेगा. खेतको शिव मंदिर व कर्बला में महाशिवरात्रि तक लाइट की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




