Bokaro News : विस्थापितों ने की नौकरी व मुआवजा देने की मांग

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 19 Nov 2025 11:51 PM

विज्ञापन

Bokaro News : कारो में विस्थापितों की बैठक हुई. बैठक में अमलो के भी विस्थापित शामिल हुए.

विज्ञापन

फुसरो, कारो में विस्थापितों की बैठक बुधवार को रोहन कुमार की अध्यक्षता में हुई. संचालन गोलू महतो ने किया. बैठक में अमलो के भी विस्थापित शामिल हुए. सीसीएल बीएंडके और ढोरी एरिया प्रबंधन से विस्थापितों को बकाया नौकरी व मुआवजा देने और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की गयी. मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. निर्मल महतो ने कहा कि ढोरी एरिया प्रबंधन जब तक अमलो के विस्थापितों को नौकरी और मुआवजा नहीं देगा, सीसीएल को एक इंच जमीन नहीं दी जायेगी. शंभूनाथ महतो ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों को ठग रहा है. अमलो आउटसोर्सिंग में अधिकतर बाहरी लोगों को काम पर रखा गया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में सहदेव मांझी, देवराज महतो, बुधन टुडू, अमीर लाल मांझी, नंदलाल महतो, जगदीश महतो, संजय कुमार, बबलू महतो, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे.

चार नंबर क्षेत्र के लोगों को आवास मुहैया कराने की मांग

आजसू के जिला सचिव हेमंत तांती ने सीसीएल बीएंडके एरिया के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित किया है. इसमें कहा कि बोकारो कोलियरी के डीडी माइंस विस्तार को लेकर चार नंबर क्षेत्र से हटाने जाने वाले लोगों के लिए पहले आवास की व्यवस्था करायी जाये. इस क्षेत्र में वर्षों से रहनेवाले 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग गरीब व दिहाड़ी मजदूर हैं. क्षेत्र के पंचायत भवन, सामुदायिक भवन सहित और कई सरकारी भवनों को तोड़ा जा चुका है. सीसीएल प्रबंधन रथ मंदिर के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों को एक स्थान पर व्यवस्थित ढंग से निर्माण कराये तथा सड़क, पानी, बिजली आदि की सुविधा मुहैया कराये. मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आजसू आंदोलन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola