Bokaro News : मातृभाषा की महत्ता पर की गयी चर्चा

Bokaro News : केबी कॉलेज बेरमो में मातृभाषा दिवस के अवसर पर बांग्ला व हिंदी विभाग और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.
कथारा. केबी कॉलेज बेरमो में मातृभाषा दिवस के अवसर पर बांग्ला व हिंदी विभाग और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य प्रो लक्ष्मीनारायण राय ने कहा कि मातृभाषा हमारी पहचान, संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है. प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति व डाॅ मधुरा केरकेट्टा ने कहा कि यह अवसर भाषा संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है. डाॅ सुशांत बैरा, डाॅ अरुण कुमार राय महतो, डाॅ प्रभाकर कुमार ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने मैथिली, खोरठा, बांग्ला, पंच परगनिया, खड़िया, कुरुख, भोजपुरी, संथाली, नागपुरी में गीत व अन्य रचनाएं प्रस्तुत की. छात्र-छात्राओं ने निबंध, पोस्टर, कविता, गीत व नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया. मंच संचालन डाॅ अरुण रंजन व धन्यवाद ज्ञापन प्रो अमीत कुमार रवि ने किया. मौके पर डाॅ साजन भारती, डाॅ विश्वनाथ प्रसाद, डाॅ व्यास कुमार आदि उपस्थित थे.
केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में भी मातृभाषा दिवस मना
बोकारो थर्मल. केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल में शुक्रवार को मातृभाषा दिवस मनाया गया. प्राचार्य डॉ बीआर डे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और देश की सांस्कृतिक व भाषाई विविधता पर प्रकाश डाला. शिक्षक मनोज कुमार, राकेश पाठक ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन राजश्री सिंह ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




