Bokaro News : राकोमयू को और मजबूत बनाने पर चर्चा

Bokaro News : राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र की बैठक हुई.
हिंद मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र की बैठक रविवार को कथारा में हुई. संगठन की मजबूती व सदस्यता को लेकर चर्चा हुई. गत वर्ष की कमियों में सुधार करने का निर्णय हुआ. कहा गया कि नव चयनित सभी परियोजनाओं का भ्रमण करते हुए 20 प्रतिशत सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगे. नववर्ष पर वनभोज के आयोजन पर भी सहमति बनी. सभी शाखा अध्यक्षों व सचिवों को बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया. क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाला समय संघर्षमय है. चार लेबर कोड से मजदूर व मजदूर संगठनों पर हमला तेज होगा. इसके लिए अभी से ही तैयारी करने की जरूरत है. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, नागवंत प्रसाद, धनंजय सिंह, पीयूष कुमार, गणेश राम, सुधीर सिंह, खगेश्वर रजक, मो मिनाहजुल आबेदिन, अरविंद कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.
कथारा वाशरी में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन आज
सीसीएल कथारा वाशरी के कर्मियों को बकाया ओटी एरियर भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की ओर से सोमवार को जुलूस निकाला जायेगा और परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. इस संबंध में रविवार को पीओ को मोर्चा द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है. इसकी प्रतिलिपि क्षेत्र के जीएम, एसओ कार्मिक व कथारा ओपी प्रभारी को भेजी गयी है. पत्र में कहा कि कथारा वाशरी प्रबंधन को बकाया ओटी एरियर भुगतान करने के लिए तीन दिसंबर को पत्र प्रेषित किया गया था. लेिन प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. सोमवार को प्रदर्शन के बाद प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा जायेगा. इसके बाद भी 21 जनवरी तक मांग पूरी नहीं की गयी तो पीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा और आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. पत्र में सीसीएल सीकेएस के रामेश्वर कुमार मंडल, एमएन सिंह, बैद्यनाथ दुबे, सीएमयू के सर्वजीत कुमार पांडेय, आरसीएमयू के रंजय कुमार सिंह, एचएमकेयू के मो वारिस, एटक के रामविलास रजवार, आरकेएमयू के मिनाहजुल आबेदीन, नूर आलम आदि के हस्ताक्षर हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




