Bokaro News : जेइइ में नहीं आया अच्छा नंबर, तो लगा ली फांसी

Updated at : 22 Feb 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : जेइइ में नहीं आया अच्छा नंबर, तो लगा ली फांसी

Bokaro News : पिंड्राजोरा गांव के 18 वर्षीय करण कुमार महतो ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में लिखा है कि परीक्षा में अच्छा नंबर नहीं आने के कारण वह आत्महत्या कर रहा है.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा. थाना क्षेत्र स्थित पिंड्राजोरा गांव के 18 वर्षीय करण कुमार महतो (पिता मनोज कुमार महतो) ने अपने कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर गुरुवार की देर रात आत्महत्या कर ली. उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. अपने सुसाइड नोट में करण ने लिखा है कि परीक्षा में अच्छा नंबर नहीं आने के कारण वह आत्महत्या कर रहा है. उसने लिखा है कि मां-पापा मुझे माफ कर देना. जेइइ मेंस अच्छा नहीं गया है, इसलिए नंबर भी कम आया है. प्लीज आप लोग रोना मत. मामले में मृत युवक के बड़े भाई 20 वर्षीय आकाश कुमार महतो ने पुलिस को बताया की करण प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया. शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक जब वह नहीं उठ, तो उन्होंने उसके कमरे के पास जाकर उसे आवाज दी, पर अंदर से कोई आवाज नहीं आयी. इस पर उन्होंने दरवाजा पीटा, पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी. आवाज सुन कर पड़ोस के अन्य कई लोग इकठ्ठा हो गये. सबने मिल कर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पंखे से लटका उसका शव मिला. यह देख उनकी मा फलाली देवी, पिता मनोज कुमार महतो व बड़े भाई आकाश कुमार महतो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. भाई ने बताया की करण पढ़ने में बहुत अच्छा था, लेकिन उसे ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था. मौके पर पूर्व मुखिया गोरा चांद महतो, पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार महतो, डॉ जयदेव कुमार महतो, उप मुखिया राजकुमार गोप, वार्ड सदस्य सरोज कुमार तिवारी, संतोष कुमार महतो आदि लोग उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola