Bokaro News : स्वांग के यज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : स्वांग के नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.
विज्ञापन
गोमिया के स्वांग न्यू माइनस स्थित श्री श्री मां भगवती देवी दुर्गा मंदिर परिसर में 19 जनवरी से आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पांचवें दिन शुक्रवार को पूजा व परिक्रमा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. महायज्ञ के दौरान वृंदावन की साध्वी लक्ष्मी रामायणी और यज्ञाचार्य सुनील कुमार शास्त्री द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है. 27 जनवरी की रात को कृष्ण त्रिपुरारी महाराज व पार्टी द्वारा जागरण का कार्यक्रम किया जायेगा.
तेनुघाट में सात दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन पूजा शुरू
तेनुघाट के न्यू मार्केट स्थित शिवालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ में दूसरे दिन शुक्रवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजा शुरू की गयी. काशी विश्वनाथ के आचार्य रामफल जी महाराज और उनके साथ आये ब्राह्मणों द्वारा महागंगा आरती की गयी. शाम में वृंदावन से आये श्री राधा बिहारी शरण जी महाराज द्वारा दूसरे दिन भागवत कथा सुनायी गयी. मौके पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव, अजीत कुमार पांडेय समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










