डीसी ने भू-मापी के लंबित मामलों को लेकर नौ सीओ को किया शोकॉज

Updated at : 18 Jun 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने भू-मापी के लंबित मामलों को लेकर नौ सीओ को किया शोकॉज

जिला में 30 दिन व उससे ज्यादा दिनों से भू-मापी के लंबित है 170 आवेदन, अंचलाधिकारियों की ओर से झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 का नहीं हो रहा अनुपालन

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो जिला के सभी अंचल में भू-मापी (सीमांकन) से संबंधित मामलों के निष्पादन में अंचलाधिकारियों की सुस्ती-लापरवाही पर उपायुक्त विजया जाधव ने नाराजगी जाहिर की है. डीसी श्रीमती जाधव ने जिला के सभी नौ अंचलाधिकारी को शोकॉज किया है. इस बाबत पत्र जारी किया गया है. डीसी की ओर से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि समीक्षा क्रम में पाया गया है कि सभी अंचल में भू-मापी से संबंधित आवेदन काफी समय से लंबित है. 30 दिन या इससे ज्यादा दिनों से सभी अंचलों में भू-मापी के 170 आवेदन लंबित हैं. झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के अनुपालन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है. बावजूद इसके भू-मापी से संबंधित आवेदन का ससमय निष्पादन नहीं करना सुस्ती-लापरवाही को दर्शाता है. डीसी ने स्पष्टीकरण में पूछा है क्यों नहीं झारखंड सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 अंतर्गत विलंब के लिए दोषी मानते हुए अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत अर्थदंड अधिरोपित करते हुए उक्त राशि की कटौती वेतन से की जाये. उन्होंने सभी को ससमय स्पष्टीकरण का जवाब जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि भू-मापी से संबंधित 30 दिन व उससे ज्यादा दिनों बेरमो अंचल में 12, चंदनकियारी अंचल में 07, चंद्रपुरा अंचल में 01, चास अंचल में 29, गोमिया अंचल में 66, जरीडीह अंचल में 19, कसमार अंचल में 19, नावाडीह अंचल में 07 व पेटरवार अंचल में 10 मामले लंबित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola