जेवरों की छिनतई व खरीद-बिक्री करनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जेवरों की छिनतई व खरीद-बिक्री करनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार

बोकारो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और पुरुलिया की कई घटनाओं में थे शामिल

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो पुलिस ने राह चलते आभूषणों की छिनतई और खरीद-बिक्री में शामिल दो अपराधियों को बुधवार की रात गिरफ्तार किया. ये बोकारो, धनबाद के अलावा प. बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर एवं पुरुलिया में घटित कई लूट कांडों के आरोपी हैं. अपराधियों में इंसाफ अली उर्फ पिटला (32 वर्ष) व संजय स्वर्णकार (45 वर्ष) शामिल हैं. दाेनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. एसपी पूज्य प्रकाश ने गुरुवार को कैंप दो स्थित कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि इंसाफ अंसारी उर्फ पिटला के पास से देसी कट्टा, एक आठ एमएम का जिंदा कारतूस, लूटी गयी बिना नंबर प्लेट की एक बाइक, एक मोबाइल व संजय स्वर्णकार के पास से पांच सोने की चेन, एक जोड़ा सोने का झुमका, एक सोने की लॉकेट, सोना गलाने वाली पांच लीटर की गैस सिलिंडर मशीन बरामद की गयी. एसपी ने बताया कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुई लूट के एक मामले के प्राथमिक अभियुक्त इंसाफ अली उर्फ पिटला के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गांव मोहनडीह में छुपे होने की सूचना मिली. पिटला कई चेन छिनतई मामलों का भी आरोपी है. तुरंत पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनायी गयी. टीम चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह व सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में रात में गांव में छापेमारी की. उसके पास से पिस्टल व जिंदा गोली के साथ लूटी गयी बाइक बरामद की गयी.

पिटला की निशानदेही पर धराया संजय स्वर्णकार

पिटला को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर जेवरों की खरीद-बिक्री करनेवाले कसमार के मधुकरपुर के सोनार संजय स्वर्णकार के ठिकाने पर छापेमारी की गयी. संजय को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से कई चेन व अन्य सामान बरामद किये गये. इंसाफ अली उर्फ पिटला व संजय स्वर्णकार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक क्षेत्र बोकारो व धनबाद जिले का शहरी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल का आसनसोल, दुर्गापुर व पुरुलिया जिला है. अभियुक्तों के विरुद्ध बोकारो जिले के विभिन्न थानाें में पूर्व से कई कांड अंकित हैं.

छापेमारी शामिल थे ये पुलिस पदाधिकारी :

छापेमारी में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर 12 थाना इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, पिंड्राजोरा थाना के पुअनि रमेश कुमार, सअनि मनोज कुमार झा, बीएस सिटी थाना के पुअनि प्रभात कुमार, पुअनि कुलदीप राम, सेक्टर 12 थाना के पुअनि कृष्णा उरांव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola