छात्र आंदोलन की सफलता पर भाकपा ने की नुक्कड़ सभा, लोगों को बीच बांटी मिठाई

29 | Prabhat Khabar Network
पेटरवार में भाकपा ने छात्र आंदोलन की सफलता और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर खुशी मनाई. सरकार पर पेपर लीक का आरोप लगाया गया.
पेटरवार: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा और छात्र आंदोलन की सफलता पर तेनु चौक में शनिवार को भाकपा द्वारा नुक्कड़ सभा की गयी. मौके पर लोगों को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने कहा कि करीब एक महीना से देश भर में चल रहे आंदोलन में आंदोलनकारी संयम और शांति बनाये हुए रहे.
फिर भी आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग कर सरकार ने तानाशाही का परिचय दिया. भाजपा के 12 साल के शासन में 152 बार पेपर लीक हुआ, लेकिन सरकार निष्क्रिय बनी रही. नुक्कड़ सभा का संचालन अंचल सचिव महेंद्र मुंडा ने किया.
मौके पर किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो, जिला कोषाध्यक्ष चुंबन महतो, दिवाकर महतो, गोविंद मांझी, अजीत कुमार महतो, देवानंद प्रजापति, खुर्शीद आलम, अनवर रफी, सोहराय मुंडा, बेनीलाल महतो, नंदलाल महतो, राधेश्याम राम, राधेश्याम महतो, लोधे मांझी, हरि नारायण महतो, शिशिर पांडे, भोला महतो, उमेश महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










