Coronavirus In Jharkhand : झारखंड के इन 11 जिलों में कोरोना जांच के लिए आज स्पेशल ड्राइव, जानिए किस जिले को कितना मिला टारगेट ?

Updated at : 08 Sep 2020 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : झारखंड के इन 11 जिलों में कोरोना जांच के लिए आज स्पेशल ड्राइव, जानिए किस जिले को कितना मिला टारगेट ?

Coronavirus In Jharkhand : रांची : कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है. इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच करायी जा रही है. इसी क्रम में झारखंड के 11 जिलों में आज कोरोना जांच के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जायेगा. रैपिड एंटीजेन किट से एक दिन में 1.20 लाख जांच का लक्ष्य रखा गया है.

झारखंड के 11 जिलों में रैपिड एंटीजेन किट से एक दिन में 1.20 लाख जांच का लक्ष्य दिया गया है. सबसे अधिक लक्ष्य जमशेदपुर को 40 हजार टेस्ट का दिया गया है. इसके बाद रांची को 15 हजार, धनबाद को 10 हजार जांच का लक्ष्य दिया गया है. कोडरमा, रामगढ़, सरायकेला, हजारीबाग, बोकारो व पश्चिमी सिंहभूम को 7500-7500 एवं देवघर व सिमडेगा को पांच-पांच हजार टेस्ट का लक्ष्य दिया गया है.

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसकी रफ्तार पर ब्रेक के लिए अधिक से अधिक लोगों की कोरोना की जांच का लक्ष्य दिया गया है. पहले भी रैपिड एंटीजेन किट से टेस्ट किये जा रहे हैं. राज्य सरकार का प्रयास है कि कोरोना संक्रमितों की तेजी से पहचान हो सके, ताकि समय से उनका इलाज कराया जा सके.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दाखिल की एक और याचिका, जानिए क्या है मामला ?

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1553 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 52620 हो गयी है. 12 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 481 हो गया है. 1366 मरीज स्वस्थ हुए हैं. राज्य में अब तक 37550 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 14588 हैं.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : रांची में इंसीडेंट कमांडर निकले संक्रमित, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52620

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola