Bokaro News : अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 04 Oct 2025 11:56 PM

विज्ञापन

Bokaro News : तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शोक सभा की गयी.

विज्ञापन

तेनुघाट, तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को शोक सभा कर अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट जताया गया. मौके पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित अधिवक्ता उपस्थित थे. जिला जज प्रथम ने कहा कि स्व सिन्हा लगभग 40 वर्षों से तेनुघाट में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे. इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा की गयी. अध्यक्ष ने कहा कि स्व सिन्हा मिलनसार व्यक्ति थे. महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि संघ के वरीय सदस्य के निधन पर आज संघ के सदस्यों ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. स्व सिन्हा के परिवार को संघ की ओर से आर्थिक मदद की जायेगी. मौके पर प्रेमनाथ पांडेय, राज कुमार पांडेय, दिग्विजय नाथ शुक्ला, वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, आनंद कुमार श्रीवास्तव, राम विश्वास महथा, विजय कुमार बबन आदि थे. मूल रूप से गिरिडीह के रहने वाले स्व सिन्हा का निधन 29 सितंबर को हुआ था. परिवार में तीन पुत्र, एक पुत्री सहित अन्य लोग हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola