Bokaro News : गोमिया अंचल कार्यालय के खिलाफ शिकायत
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 04 Oct 2025 11:58 PM
Bokaro News : गोमिया अंचल कार्यालय की कार्यशैली के खिलाफ डीसी से शिकायत की गयी है.
ललपनिया, भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद बोकारो डीसी अजय नाथ झा से मिले. कहा कि गोमिया अंचल कार्यालय में जन शिकायतों को लंबित रखा जाता है या निष्पादन करने में अप्रत्याशित विलंब किया जाता है. ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी जमाबंदी को ऑनलाइन के मामले में उठाना पड़ता है. कई रैयतों की जमाबंदी ऑनलाइन की ही नहीं गयी है. अमीन और हल्का कर्मचारी द्वारा अतिक्रमण की पुष्टि कर देने के बाद भी अधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है. इफ्तेखार महमूद ने कहा कि गरीबों की खतियानी जमीन भी सुरक्षित नहीं है. दबंग और माफियाओं द्वारा जमीन हड़प ली जा रही है. डीसी ने शिकायतों पर अविलंब कार्रवाई करने का भरोसा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










