कोयला मजदूरों के बोनस पर कल होगी वार्ता, कलकत्ता हाईकोर्ट ने साफ किया रास्ता

कोलकर्मियों के बोनस पर कोलकाता में बैठक कल.
Coal India Bonus News: कोयला मजदूरों के बोनस पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद उम्मीद जगी है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोयला मजदूरों के बोनस पर बैठक को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही बैठक की तारीख भी तय हो गयी है. 25 सितंबर (गुरुवार) को कोल इंडिया प्रबंधन की कोयला यूनियनों के नेताओं के साथ बैठक होगी और इसमें बोनस समझौते पर वार्ता होगी. सभी कोयला कर्मियों की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं कि इस बार उन्हें कितना बोनस मिलेगा.
Table of Contents
Coal India Bonus News| बेरमो (राकेश वर्मा) : देश भर में काम कर रहे लाखों कोयला मजदूरों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर आयी है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने बोनस समझौता पर होने वाली बैठक पर लगी रोक हटा ली है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने बैठक की अनुमति भी दे दी है. गुरुवार 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे से बैठक होगी. यह जानकारी बेरमो के विधायक और इंटक के नेता कुमार जयमंगल सिंह ने दी है. उन्होंने इसे कोयला मजदूरों की जीत बताया है.
25 सितंबर को कोलकाता में होगी मानकीकरण की बैठक
कुमार जयमंगल सिंह ने बुधवार को बताया कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोयला कर्मियों के बोनस पर बैठक मामले की सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) को जेबीसीसीआई की मानकीकरन समिति में बैठने का आदेश दे दिया है. गुरुवार 25 सितंबर को कोलकाता कोल इंडिया मुख्यालय में मानकीकरन समिति की बैठक होगी.
Coal India Bonus: 2.22 लाख मजदूरों से जुड़ा है मामला
इसी बैठक में कोल इंडिया के 2.22 लाख कोयला मजदूरों को दुर्गा पूजा के अवसर पर मिलने वाले प्रॉफिट लिंक्ड अवार्ड (बोनस) पर फैसला होगा. अब कल होने वाली बैठक में मजदूर संगठनों की ओर से बीएमएस, एचएमएस, एटक, सीटू के अलावा राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन(इंटक) के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
19 सितंबर को ही फेडरेशन ने भेज दिये थे 3 नाम
फेडरेशन की ओर से मानकीकरन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए 19 सितंबर को ही फेडरेशन के सेक्रेट्री जेनरल एसक्यू जमां ने कोल इंडिया प्रबंधन को 3 नाम भेज दिये थे. इसमें फेडरेशन के अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह, एसक्यू जमां के अलावा वैकल्पिक सदस्य के रूप ने जनक प्रसाद का नाम शामिल है.
हाईकोर्ट ने फेडरेशन को बैठक में शामिल करने का आदेश
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 18 सितंबर को मानकीकरण समिति की बैठक में फेडरेशन को शामिल करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रबंधन ने इसके खिलाफ डबल बेंच में अपील कर दी. इसके बाद फिर हाईकोर्ट ने अपने आदेश को बरकरार रखते हुए मानकीकरन समिति की बैठक को सस्पेंड करने का आदेश दिया था. आज फिर इस मामले की सुनवाई हुई और फेडरेशन को बैठक में शामिल करने का आदेश दिया.
इसे भी पढ़ें
Leopard in Ranchi: रांची की घनी आबादी वाले इलाके में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
आदिवासियों ने जाहेरथान के पास एनएच का निर्माण रोका, 28 को दिसोम बैसी की बैठक
दुर्गा पूजा से पहले धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में, एसएसपी के नेतृत्व में बाइक पर किया फ्लैग मार्च
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 2003 की मतदाता सूची जारी, वोटर लिस्ट में झारखंड के लोग ऐसे देखें अपना नाम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




