Bokaro News : कार्मेल स्कूल में मना ख्रीस्त राजा पर्व

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कार्मेल स्कूल में मना ख्रीस्त राजा पर्व

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल परिसर में ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल परिसर में रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया. पवित्र मिस्सा फादर माइकेल, फादर सिमोन, फादर विनय और फादर इमैनुएल ने संपन्न कराया. संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि यह पर्व यह याद दिलाता है कि हमारा राजा दुनियावी सत्ता का नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा और त्याग का राजा है. उनका राज्य न्याय, शांति और सत्य पर आधारित है. प्रभु यीशु हमें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए बुलाते हैं. इसके बाद स्कूल परिसर से प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित झांकियां निकाली गयीं. इसमें शामिल लोग भक्ति गीत गाते और प्रार्थना करते हुए चल रहे थे. मौके पर प्राचार्या सिस्टर डीलिया, प्रबंधक सिस्टर इनेट, सुरेश गायकवाड़, कोलंबस खलखो आदि उपस्थित थे.

बीआरएल डीएवी में क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन

बीआरएल डीएवी स्कूल में रविवार को सीबीएसइ नयी दिल्ली के तत्वावधान में नयी शिक्षा नीति -2020 विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन सीबीएसइ सीओइ, पटना के विषय विशेषज्ञ अमित कुमार वर्णवाल, राहुल रॉय तथा स्कूल के प्राचार्य आरके सिंह ने किया. लगभग छह घंटे चली इस कार्यशाला में शिक्षकों को नयी शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, मूल्यांकन प्रणाली तथा कौशल आधारित अधिगम पर जानकारी दी गयी. प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यशाला से शिक्षकों को समय के साथ चलने और शैक्षणिक अधिगम की प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाने में सहायता मिलेगी. आयोजन में स्कूल के ट्रेनिंग काे-ऑर्डिनेटर मो सगीर आलम अंसारी, दीपक कुमार, कंप्यूटर शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, शुभम कुमार सहित राजेश तिवारी का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola