Bokaro News : बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की मौत

Bokaro News : बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

विज्ञापन

बहन की शादी से एक दिन पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृत दिजपद कुमार कुमारदागा पंचायत के रानी चिड़का गांव का रहने वाला था. वह बुधवार की सुबह अपने बड़े भाई अजय के साथ मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 09 बीएम 3787) से चास शादी का सामान खरीदने जा रहा था. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे पेट्रोल से भरे टैंकर (जेएच 10 एएस 6853) ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही दिजपद की मौत हो गयी. अजय को हल्की चोट लगी है. इधर, घटना की सूचना मिलते हुए कोहराम मच गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गयी.

परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार टुडू और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. टैंकर को जब्त कर थाना लाया गया है, जबकि चालक घटना के बाद फरार हो गया. मामले में परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola