बोकारो : दो बंद घरों का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी, डॉग स्क्वॉड दस्ता के साथ जांच शुरू

Published at :18 Dec 2023 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : दो बंद घरों का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी, डॉग स्क्वॉड दस्ता के साथ जांच शुरू

आवास संख्या 2060 में रहनेवाली अदिति ने बताया कि शनिवार को सेक्टर दो में अपने रिश्तेदार के यहां गयी थीं. रात में परिवार के साथ वहीं रहीं. रविवार की सुबह लौटने पर दरवाजा का ताला टूटा पाया.

विज्ञापन

शनिवार की देर रात ढाई बजे सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर छह ए के बंद आवास- 2058 व 2060 का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दस लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी गये सामान में सोने-चांदी के आभूषण व नकदी है. घटना की जानकारी आवास संख्या 2060 (तीन तल्ला) के आवासधारी अदिति को रविवार की सुबह सपरिवार घर लौटने पर हुई. इसके बाद पता चला कि आवास संख्या 2058 (द्वितीय तल) का भी ताला टूटा हुआ है. गृहस्वामी श्वेताभ बीएसएल के हॉट स्टीप मिल में सीनियर मैनेजर हैं. वह अपनी शादी में हजारीबाग गये थे. ब्लॉक में रहनेवालों ने श्वेताभ व सेक्टर छह थाना प्रभारी को दूरभाष पर सूचना दी. सेक्टर छह इंस्पेक्टर अनिल कच्छप दलबल के साथ पहुंचे. आवासों का मुआयना किया. सीसीटीवी में तीन संदिग्ध को देखा गया है. मौके पर फॉरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वाॅयड दस्ता पहुंचा. एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गयी है. घटनास्थल पर पहुंचे बोसा अध्यक्ष एके सिंह व झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी ने आक्रोश प्रकट किया है. श्री सिंह ने एसपी से मांग की है कि बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलायें.

भुक्तभोगियों ने दर्ज करायी थाने में प्राथमिकी

आवास संख्या 2060 में रहनेवाली अदिति ने बताया कि शनिवार को सेक्टर दो में अपने रिश्तेदार के यहां गयी थीं. रात में परिवार के साथ वहीं रहीं. रविवार की सुबह लौटने पर दरवाजा का ताला टूटा पाया. अंदर जाने पर सभी सामान बिखरे पड़े थे. सभी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था. पूरे घर की छानबीन करने पर पता चला कि लगभग सात-आठ लाख के सोने-चांदी के आभूषण नहीं हैं. लगभग तीस हजार रुपये भी गायब थे. घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि घटना लगभग रात के ढाई बजे की है. तीन चोर हैं. सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे. वहीं श्वेताभ ने बोकारो लौटने पर बताया कि पांच दिसंबर को हजारीबाग गांव गये थे. 13 को उनकी शादी थी. कुछ दिन बाद लौटना था. घर से लगभग तीन लाख रुपये के आभूषण, नकद सहित अन्य सामान की चोरी हुई है. आवासधारियों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

Also Read: बोकारो : घर में घुस कर दो बदमाशों ने अकेली महिला को मारा, ढाई लाख रुपये की संपत्ति लूटी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola