Bokaro News : हर क्षेत्र में महिलाएं ले रही हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा : डीपीएलआर निदेशक

Updated at : 08 Mar 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : हर क्षेत्र में महिलाएं ले रही हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा : डीपीएलआर निदेशक

Bokaro News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन ने सेक्टर दो कला केंद्र में कार्यक्रम का किया आयोजन, जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

विज्ञापन

बोकारो, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर दो कला केंद्र में शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि डीपीएलआर निदेशक मेनका, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, डीटीओ वंदना सेजवलकर ने किया. मेनका ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है. उनको हक दिलाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार कई कार्यक्रम चला रही है. मातृ शक्ति को हक दिलाने के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है. सुश्री प्रांजल ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता से ही हम प्रदेश व देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकते हैं. हर जगहों पर महिलाओं ने अपनी छाप छोड़ी है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने सावित्री बाईं फुले योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, सर्वजन पेंशन योजना व किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी. बेटियों की जन्म की खुशी में महिलाओं को मेडिकल किट दिया. श्रीमती वंदना ने कहा कि आज कोई भी ऐसा काम नहीं जो आज महिलाएं ना कर पाएं. बस करने का जुनून व हौसला बुलंद होना चाहिए. मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रभाष दत्ता, डीडीएम कुमारी कंचन, डीआरसीएचओ सहायक उर्मिला कुमारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जेएसएलपीएस दीदी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola