Bokaro News : विकास व सुशासन की जीत : बिरंची नारायण
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 14 Nov 2025 9:59 PM
Bokaro News : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर पूर्व विधायक के सेक्टर एक स्थित आवास पर जश्न मनाया गया. ढोल-नगाड़ा के साथ आतिशबाजी व मिठाई बांटी गयी.
बोकारो, भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी के नेतृत्व में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण के सेक्टर एक स्थित आवास पर बिहार जीत का जश्न मनाया गया. ढोल-नगाड़ा के साथ आतिशबाजी व मिठाई बांटी गयी. पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताया है. बिहार की जीत डबल इंजन सरकार की जीत है. यह जीत विकास व सुशासन की जीत है. मौके पर माथुर मंडल, अवधेश यादव, ऋतुरानी सिंह, हरीश सिंह, सुजीत चक्रवर्ती , पन्नालाल कांदू, उमेश शर्मा, राजीव मालाकार, गोलू उपाध्याय, निमाय महथा , बुद्धेश्वर घोषाल, राजेश घोषाल, प्रकाश प्रमाणिक , अविनाश झा, प्रकाश प्रमाणिक व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










