Bokaro News : ये देश है वीर जवानों का, मेरे देश की धरती सोना उगले…

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ये देश है वीर जवानों का, मेरे देश की धरती सोना उगले…

Bokaro News : एक्स सर्विसमैन संगठन ने सेक्टर चार बुद्ध विहार प्रांगण में देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या का किया आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, ये देश है वीर जवानों का, मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, दिल दिया है, जान भी देंगे… दर्जनों देशभक्ति गीत-संगीत पर एक्स सर्विसमैन संगठन के दर्जनों पूर्व फौजी व परिवार के सदस्य रविवार की देर रात तक पर झूमते रहे. बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी लघु नाटिका के माध्यम से देश सेवा से लोगों को रूबरू कराया. मौका था संगठन की ओर से सेक्टर चार बुद्ध विहार प्रांगण में देशभक्ति (स्वतंत्रता दिवस पर) सांस्कृतिक संध्या का. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेनबो स्कूल के प्राचार्य विपुल व संगठन अध्यक्ष विजय सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी व शाहिद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर की गयी.

आनेवाली पीढ़ियों को फौजियों के वीर गाथाओं से रूबरू कराने की जरूरत

वक्ताओं ने कहा कि ये देश है वीर जवानों का… इस लाइन को हर वक्त याद रखने की जरूरत है. हमारे देश का हर व्यक्ति फौजी की श्रेणी में आता है. जब देश सेवा की बात है, तो हर व्यक्ति का जज्बा देश सेवा के लिए उफान मारने लगता है. आनेवाली पीढ़ियों को फौजियों के वीर गाथाओं से रूबरू कराने की जरूरत है. उपाध्यक्ष तरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर राजीव रंजन, निवारण मंडल, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, अजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार, नितेश कुमार, प्रदीप कुमार, अजित रवानी, निरंजन कुमार, दुर्गा चरण चौधरी, नितेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola