Bokaro News : आधुनिक सभ्यता की रीढ़ है इस्पात : सीएमडी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 16 Sep 2025 11:03 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सेल की 53वीं वार्षिक आम बैठक में दृढ़ता, परिवर्तन व भविष्य पर विमर्श, वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी के मजबूत प्रदर्शन व भविष्य के विकास के लिए रणनीतिक रोडमैप को रेखांकित किया.

विज्ञापन

बोकारो, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चिन्मया मिशन नयी दिल्ली में मंगलवार को 53वीं वार्षिक आम बैठक की. सेल सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयरधारकों को संबोधित किया. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी के मजबूत प्रदर्शन व भविष्य के विकास के लिए रणनीतिक रोडमैप को रेखांकित किया. कहा कि इस्पात को अक्सर आधुनिक सभ्यता की रीढ़ कहा जाता है. मजबूत, लचीला व टिकाऊ इस्पात की तरह, हमारी कंपनी भी अग्नि परीक्षा से गुजरी है. चुनौतियों से आकार लेती रही है. अनुभव से मजबूत हुई है. सेल 2047 तक विकसित भारत की ओर भारत की विकास यात्रा में एक साक्षी व एक भागीदार दोनों के रूप में मजबूती से खड़ा है. सेल सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि सेल का इस्पात भारत की विकास गाथा के केंद्र में है. राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 के मार्गदर्शन में कंपनी ने अपनी यात्रा के अगले चरण की शुरुआत कर दी है. हरित प्रौद्योगिकियों, कुशल लॉजिस्टिक्स व ग्राहक केंद्रित समाधानों को एकीकृत करेंगी. यात्रा प्रौद्योगिकी, डिजिटलीकरण, सततता व सबसे बढ़कर लोगों पर आधारित होगी. सेल ने अवसंरचना, रेलवे, रक्षा, उर्जा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए इस्पात की आपूर्ति करता रहा है. भविष्य के लिए तैयार संगठन के निर्माण की दिशा में प्रवर्तनम (डिजिटल परिवर्तन) व सेल दर्पण (एचआर परिवर्तन) शुरू किया है. उद्देश्य कंपनी के संयंत्रों व खदानों में एक सशक्त, आत्मनिर्भर पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है. मौके पर अन्य अतिथि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola