Bokaro News : बीएसएल से अप्रैल में सात अधिशासी व 38 अनाधिशासी रिटायर
Edited by ANAND KUMAR UPADHYAY
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त होनेवाले कर्मचारियों को दी गयी विदाई, कर्मियों को अंतिम निपटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट से अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह हुआ. अप्रैल में बोकारो स्टील प्लांट से मुख्य महाप्रबंधक सहित सात अधिशासी व 38 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा व मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हरिमोहन झा उपस्थित थे.
सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने कर्मियों को अंतिम निपटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी. प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी का संक्षिप्त बायोडाटा प्रस्तुत किया. समारोह के अंत में निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ श्री महापात्रा व श्री झा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों व उनके परिवारजनों से मुलाकात की. उनके सुखमय जीवन की कामना की.मुख्य महाप्रबंधक को दी गयी विदाई
वहीं मुख्य महाप्रबंधक राजीव धवन के लिए अलग से समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी व अतिरिक्त प्रभार एसएमएस-न्यू) राजीव धवन के लिए आयोजित विदाई समारोह में निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










