ePaper

Bokaro news : सिटी सेंटर बाजार में सुरक्षा चाक-चौबंद, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

Updated at : 17 Oct 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro news : सिटी सेंटर बाजार में सुरक्षा चाक-चौबंद, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

Bokaro news : संदिग्ध की पहचान के लिए सादे लिबास में गश्त कर रहें पुलिस अधिकारी, बाजार में हर परिस्थितियों से निपटने के लिए स्पेशल दस्ता भी तैयार.

विज्ञापन

बोकारो, धनतेरस को लेकर हार्ट ऑफ बोकारो सेक्टर चार सिटी सेंटर में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं आमलोगों की सुरक्षा को लेकर बोकारो के पुलिस अधिकारियों की टीम तैयार है. इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है. जो बाजार में लगातार गश्त रहे हैं. आभूषण (सोना, चांदी, प्लेटिनम, हीरा), इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट, इलेक्ट्रिकल सामग्री, कांसा-पीतल सहित अन्य प्रकार के बर्तन सहित अन्य दुकानों के आसपास पुलिस के जवान व अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है.

सिटी सेंटर में खरीदारी के लिए बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों के निवासी ही नहीं जिला के बेरमो, फुसरो, चंदनकियारी, दुगदा, कसमार, पेटरवार के अलावे रामगढ़ जिला से भी लोग पहुंच रहे है. ऐसे में सेक्टर चार थाना पुलिस को बाजार में विशेष चौकसी का निर्देश दिया गया है. ताकि किसी तरह की परेशानी आमजनों को खरीदारी के दौरान ना हो. इसके अलावा दूंदीबाद बाजार की व्यवस्था के लिए बीएस सिटी, सेक्टर नौ के लिए हरला थाना को अलर्ट किया गया है. सेक्टर छह, सेक्टर 12, बालीडीह, चीरा चास सहित अन्य थाना प्रभारी व इंस्पेक्टरों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है.

बेरमो सहित जिले के अन्य कोयलांचल क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है. बोकारो व चास के बाजार में सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस अधिकारी संदिग्ध पर भी नजर रख रहे है. संदिग्ध लगने वाले युवक व युवतियों की टोली की फोटोग्राफी भी पुलिस अधिकारी मोबाइल कैमरे से कर रहे है. इसके अलावा पुलिस अधिकारी वाहनों की भी जांच कर रहे है. सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की बोकारो पुलिस रिक्स लेने में मूड में नहीं है. संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है. बाजार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाये. इसे लेकर एसपी हरविंदर सिंह व सिटी डीएसपी आलोक रंजन क्षेत्र में लगातार औचक निरीक्षण भी कर रहे है.

बोले एसपी

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि सेक्टर चार सिटी सेंटर बड़ा बाजार है. धनतेरस में लोगों को खरीदारी से घर जाने तक में कोई परेशानी नहीं हो. इसे लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. खुद लगातार क्षेत्र में औचक जांच कर रहा हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola