Bokaro News : रेलवे स्टेशन पर दुकानों को व्यवस्थित करे रेल प्रबंधन : बिरंची

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : रेलवे स्टेशन पर दुकानों को व्यवस्थित करे रेल प्रबंधन : बिरंची

Bokaro News : 24 अप्रैल को स्टेशन पर 12 से अधिक फुटपाथ दुकानों में लग गयी थी आग, स्थानीय रेल प्रबंधन उन्हें नहीं लगाने दे रहा है फिर दुकानें

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण मंगलवार को आद्रा जाकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मिले और एक मांग पत्र सौंपा. श्री नारायण ने मांग पत्र में बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर स्थापित फुटपाथ दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगवाने की मांग की. ज्ञात हो कि 24 अप्रैल की देर रात बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर 12 से अधिक फुटपाथ दुकानें जलकर राख हो गयी थी. इसमें सभी दुकानें मिलाकर लगभग 55 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था. इसके बाद से स्थानीय रेल प्रबंधन उन्हें पुनः दुकानें नहीं लगाने दे रहा है.

उन्होंने आद्रा मंडल के डीआरएम से उन दुकानों के एक प्रतिनिधि मंडल को भी मिलवाया और कहा कि ये लोग रेलयात्रियों और रेलकर्मियों की सेवा में लगे हुए हैं. इनका महत्व तब और बढ़ जाता है जब दूसरे जिलों और राज्यों से परीक्षार्थी और अभ्यर्थी बोकारो परीक्षा अथवा बहाली में भाग लेने आते है.

फुटपाथ दुकानदार, रेलयात्री और रेलकर्मी सभी एक-दूसरे के पूरक

श्री नारायण ने कहा कि स्टेशन से शहर दूर है, ऐसी स्थिति में उन बच्चों और उनके अभिभावकों को भोजन और नाश्ता इन्हीं फुटपाथ दुकानों से मिलता है. ये फुटपाथ दुकानदार, रेलयात्री और रेलकर्मी सभी एक दूसरे के पूरक हैं. इस भयंकर आगजनी में इन्हें लाखों की क्षति हुई है और अब इन्हें दुकान लगाने से रोकने के कारण इनके परिवार के लिए रोजी – रोटी का संकट हो गया है. श्री नारायण ने डीआरएम से कहा कि इस संबंध में रेल प्रबंधन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दुकानदारों, रेलयात्रियों और रेलकर्मियों के हित में इन फुटपाथ दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए समुचित कदम उठाये. मौके पर भाजपा नेता उमेश कुमार, अमित कुमार, विश्वनाथ सिंह, नागेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, रंजीत ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola